Ca' Foscari University of Venice - English website > About the University > स्वागत, [Hindi]

स्वागत, [Hindi]

Ca' Foscari ( का-फ़ोस्करी ) का कोई मुक़ाबला नहीं !

विश्वविधालय का-फ़ोस्करी ही वेनिस है । यह इटली का पहला अौर यूरोप का दूसरा बिज़नेस स्कूल है । एक ऐसा विश्वविधालय जहाँ तीस से भी अधिक भाषाएँ पढ़ाई जाती हैं ।
वेनिस की तरह का-फ़ोस्करी भी संस्कृतियों, अनुसंधान के क्षेत्रों, विचारों और रचनात्मकताओं का संगम हैं । आधुनिक होने के साथ-साथ समय की गतिविधियों के साथ कदम मिलाकर चलनेवाले इसके ८ विभाग अन्य अनुसंधान परियोजनाओं अौर अध्ययन के अभिनव कार्यक्रमों द्वारा उत्कृष्ट प्रशिक्षण सुनिश्चित करते हैं ।
का-फ़ोस्करी ने अपने पाँच अंतर्विभागिय स्कूलों द्वारा प्रशिक्षण को जोड़ा अौर कई विषयों से एकीकृत किया है । इस तरह जो भी वेनिस में अध्ययन करता है, वह व्यापक एवं बहुमुखी ! 325 ुशलता प्राप्त कर सकता है: अर्थव्यवस्था अौर सांस्कृतिक विरासत का मिलाप, भाषाओं और आर्थिक अध्ययन का सम्मेलन व विज्ञान और जीर्णोद्धार का आपस में मिलना ऐसे कुछ चुनिंदा उद! 2366 हरण हैं ।
यहाँ दोनों इतालवी व अंग्रेज़ी में सभी स्तरों पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराये जाते हैं: १५ तरह की तीन साल की स्नातक डिग्रियाँ, ३० तरह की परास्नातक डिग्रियाँ, डॉक्टरल स्कूल में ! डॉक्ट्रेट पाठ्यक्रम के अलावा ३२ विशिष्ट विषय की मास्टर डिग्रियाँ । इसके साथ-साथ यहाँ नए समर-स्कूल के क्रेडिट पर आधारित पाठ्यक्रम और अतिरिक्त गतिविधियाँ इतालवी व अन्त u2352 ्राष्ट्र! ी
u2351  विद्यार्थियों तथा प्रोफ़ेशनल लोगों के लिये उपलब्ध कराएँ गए हैं ।
का-फ़ोस्करी ५ स्नातक डिग्रियाँ, १३ मास्टर कार्यक्रम और १० पी-एच-डी कार्यक्रमों के साथ यह विश्वविधालय अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों का एक शानदार पोर्टफ़ोलियो प्रदान!   करता है ।
"का-फ़ोस्करी में पढ़ना केवल कक्षाओं और पुस्तकालयों में उपस्थित रहना या केवल उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्राप्त करना ही नहीं है । यह एक ऐसा अद्वितीय अनुभव है, एक ऐसा संदर्भ जहा ! 305  कला, संस्कृति, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और अन्य देशों के साथ आदान-प्रदान को एक साथ लाया जाता है।
यही वेनिस है! का-फ़ोस्करी में आपका स्वागत है, वेनिस में आपका स्वागत है।"

कार्लो कार्रारो
कुलपति,  का-फ़ोस्करी

© Ca'Foscari 2013

Last update: 20/03/2012 da System Administrators